फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांता विमल बनीं ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की अध्यक्ष

सार

रामपुर बुशहर में ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की बैठक में नई मुख्य समिति का गठन किया गया। कांता विमल को प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इससे संगठनात्मक कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर बुशहर। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन ब्रांच कार्यालय नोगली में वीरवार को बैठक हुई। बैठक में मुख्य समिति का गठन किया गया। इसमें कांता विमल को ग्रीन सोल्स फाउंडेशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, जग मोहन को सचिव, प्रताप सिंह को संयुक्त सचिव, प्रोमिला को कोषाध्यक्ष, लायक राम और नरेश नेगी को सलाहकार एवं प्रेरक वक्ता नियुक्त किया गया। इनके अलावा लायक राम को मानव संसाधन एवं जनसंपर्क, प्रमिला को कानूनी एवं अनुपालन विभाग और पूनम शर्मा को परियोजना प्रबंधक नियुक्त किया गया। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरध्यान सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर नारकंडा ब्लॉक हेड कौशल्या , छुहारा ब्लॉक हेड पूजा , निरमंड ब्लॉक हेड रोमा और ननखड़ी ब्लॉक हेड नीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें