आनी में एटीएम सेवा का शुभारंभ करते कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारी। संवाद
. किसानों-बागवानों सहित आम जनता को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। तीन वर्ष के अंतराल के बाद आनी के मुख्य बाजार में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा ने एटीएम सुविधा का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। पुराने बस अड्डे और मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थापित इस एटीएम से अब क्षेत्र की जनता, किसानों-बागवानों सहित सभी बैंक ग्राहकों को 24 घंटे नकद निकासी की सुविधा मिलेगी। यह एटीएम सभी बैंकों के ग्राहकों के लिए संचालित कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के एजीएम सोमदेव शर्मा ने कहा कि आनी मुख्यालय में सैकड़ों ग्राहक एटीएम सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बैंक आम ग्राहकों के लिए कृषि ऋण, कार और दोपहिया वाहन ऋण सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाएं कम ब्याज दरों पर उपलब्ध करवा रहा है। साथ ही कांगड़ा बैंक की गूगल पे सेवा भी शुरू हो चुकी है, जिससे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। एटीएम से सबसे पहले अंशुल सूद, अनामिका और रितिका ने राशि निकालकर सेवा का लाभ लिया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर, अतुल शर्मा, अनिल शर्मा, रिंकू सूद, अंशुल सूद, बबली सूद, हृदयाल, सुरेश, डोलम देव और बब्लू सहित अन्य मौजूद रहे।