फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल पंचायत समिति की अध्यक्ष कमलेश और उपाध्यक्ष लोकपाल ने ली शपथ

विज्ञापन
पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते पंचायत समिति जुब्बल की अध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। पंचायत समिति जुब्बल की अध्यक्ष कमलेश झगटा और उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम गुरमीत नेगी और बीडीओ करण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। यह समारोह जुब्बल में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष झगटा और उपाध्यक्ष शरखोली ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने पंचायत समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जुब्बल को एक आदर्श पंचायत समिति बनाया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष जितेंदर मैहता ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, उपाध्यक्ष राजेश तेजटा, पंचायत समिति के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें