आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कल्पा में एनएसएस के स्वयंसेवी पौधारोपन करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की एनएसएस इकाई एवं ईको क्लब ने स्कूल प्रधानाचार्य राम दासी की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल के आसपास पौधरोपण किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी निशा नेगी ने बताया कि इस दौरान नारा लेखन, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। सभी विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण से लेकर कल्पा पंचायत तक रैली निकाली और विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरूक किया।