आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में छात्रों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
कल्पा स्कूल ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य रमा नेगी सहित स्कूल प्रबंधन समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किन्नौर की संस्कृति को दर्शाया। इस दौरान लोकनृत्य में छात्र-छात्राओं ने जिंदगियों पोता माय गीत में नृत्य किया। इस दौरान वर्ष की सर्वश्रेष्ठ लड़की के रूप में प्रिंसी और सर्वश्रेष्ठ लड़के के रूप में तेजस्वीर सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्रा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में भी सम्मानित किया गया । गांधी हाउस को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ हाउस से रूप में चुना और सम्मानित किया। इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में राज कुमार सचिव कांग्रेस कमेटी किन्नौर और वेद प्रकाश पूर्व अध्यक्ष यंग ब्रिगेड कल्पा ब्लॉक सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक तथा अध्यापिकाएं मौजूद रही।
संवाद