फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चपोहल में कलश यात्रा के साथ श्री राम चरित मानस कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

विज्ञापन
चपोहल गांव में राम कथा के लिए पवित्र बावड़ी से जल भरती महिलाएं व अन्य। संवाद
विज्ञापन
. महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया शुभारंभ
विज्ञापन

. कथा वाचक डॉ. दया नंद गौतम ने बताया श्रीराम के आदर्शों का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश पंचायत के चपोहल गांव स्थित महावीर मंदिर में शनिवार को श्री राम चरित मानस कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान 12 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा और आभूषणों में सुसज्जित होकर भाग लिया। चपोहल के साथ लगते गांव रौं से पवित्र जल लाकर मंदिर परिसर में विधिवत स्थापना की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बन गया। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास आचार्य डॉ. दयानंद गौतम श्रद्धालुओं को श्री राम कथा सुनाएंगे। मूल पाठ आचार्य रोशन शर्मा (सिरमौर) की ओर से किया जा रहा है। मंडप आचार्य के रूप में अशोक शर्मा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पहले दिन की कथा में डॉ. दयानंद गौतम ने भगवान श्री राम के आदर्श जीवन, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने के महत्व को समझाया। कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में चपोहल, रिवाड़ी, गोहाण और रौं गांव सहित पूरे दलाश क्षेत्र के ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।

चपोहल गांव में राम कथा के लिए पवित्र बावड़ी से जल भरती महिलाएं व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें