फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कडैल शिलगिरि मेला संपन्न, ठोडा नृत्य में वीरता का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कडैल शिलगिरी बिशु मेले में खेल कूद प्रतियोगिता को देखने जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
चगांव और कोटखाई के ग्रामीणों ने देवता कोटेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। तीन दिवसीय ऐतिहासिक कडैल शिलगिरि बिशु मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। इस मेले में परगना चगांव और कोटखाई क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाग लिया और देवता कोटेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। दूरदराज के गांवों से भी लोग मेले में पहुंचे। मेले में लोगों ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा। लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। मेले का मुख्य आकर्षण ठोडा नृत्य रहा। ठोडा दल दरोल और ठोडा दल बिशड़ी के खिलाड़ियों ने अनुशासन, कौशल और वीरता का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता सहित विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों ने मेले में उत्साह का माहौल बनाए रखा। मेला समिति के अध्यक्ष रोशन चौहान ने मेले के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों, प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से मेला शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। मेला समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के मेले समाज में भाईचारे, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। घुंडा भरेच पंचायत की प्रधान तनुजा शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और देव परंपराओं के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है।मेला समिति ने भरेच, कडैल, पाली, हिमरी, खटरोट, झंगरोली, टिकरी, कोटला, घुंडा और थरमला गांवों के लोगों के सहयोग की सराहना की।

कडैल शिलगिरी बिशु मेले में खेल कूद प्रतियोगिता को देखने जुटे लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें