फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किए जा रहे अध्यापकों के तबादले : जस्टा

विज्ञापन
भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई के महामंत्री अशोक जस्टा
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटखाई के आदर्श प्राथमिक विद्यालय बगाहर से अध्यापक का तबादला करने पर रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा मंडल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अध्यापकों के तबादले किए जा रहे हैं। मंडल महामंत्री अशोक जस्टा ने बताया कि कोटखाई की देवगढ़ पंचायत के आदर्श राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगाहर में शिक्षक का तबादला किया गया। कुछ दिन पूर्व मंढोल स्कूल में भी राजनीतिक षड्यंत्र के तहत प्रधानाचार्य का तबादला हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर अपने ही विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक आधार पर तबादले कर रहे हैं, जबकि शिक्षा मंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र से अध्यापकों का तबादला करने के बजाय रिक्त पद भरने पर ध्यान देना चाहिए। राजनीतिक आधार पर अध्यापकों की अदला-बदली करना अच्छी परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय बगाहर में अच्छे तालमेल के साथ दो अध्यापक पर कार्य कर रहे थे। स्कूल में गुणवत्ता युक्त शिक्षा दे रहे थे। स्कूल में लगभग 60 विधार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आलम यह है कि स्कूल की एक अध्यापिका छुट्टी पर है। वहीं, दूसरे अध्यापक का इसी बीच तबादला कर दिया गया है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि अपने 18 माह के कार्यकाल में शिक्षा मंत्री जुब्बल-कोटखाई से दर्जनों कर्मचारियों को ट्रांसफर कर प्रताड़ित करने का कार्य किया है। यदि राजनीतिक आधार पर तबादले किए गए तो आगामी दिनों में भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें