फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत मंत्रालय के साथ पारदर्शिता बनाएं रखे अधिकारी-कर्मचारी : अफजल

विज्ञापन
संयुक्त सचिव, विद्युत मंत्रालय,भारत सरकार मोहम्मद अफ़ज़ल, 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉ
विज्ञापन
संयुक्त सचिव हाइड्रो ने किया नाथपा-झाकड़ी परियोजना का दौरा, निरीक्षण भी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव मोहम्मद अफजल ने 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा किया। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राज कुमार चौधरी के साथ अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने मोहम्मद अफजल का स्वागत किया। संयुक्त सचिव अफजल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि विद्युत मंत्रालय के साथ पारदर्शिता को बनाएं रखे, तभी सामंजस्य के साथ दिशा-निर्देश जारी किए जा सकेंगे। उन्होंने मेन पॉवर, पदोन्नति पालिसी पर भी एकरूपता लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसमें टरबाइन हॉल, कंट्रोल रूम शामिल हैं। उन्होंने हार्ट कोटिंग फैसिलिटी का भी निरीक्षण किया और सिल्ट से नुकसान हुए संयंत्रों की कोटिंग कार्य को भी देखा। यह एक ऐसा पावर स्टेशन है, जिसके पास अपना हार्ट कोटिंग सुविधा उपलब्ध है। अफजल ने परियोजना की परिचालन दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति टीम के प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि नवनियुक्त प्रतिभाओं को मोटिवेट कर उन्हें लीडर की भूमिका में आगे लाएं। साथ ही उन्होंने स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए किए जा रहे सीएसआर कार्यों पर भी संतोष व्यक्त किया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राज कुमार चौधरी ने संयुक्त सचिव मोहम्मद अफजल का परियोजना पधारने पर आभार जताया। कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद इस प्रोजेक्ट का दौरा कर हमारा मार्गदर्शन किया। निश्चय ही आपका मार्गदर्शन हमारे कर्मियों के मध्य एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने अफजल का आभार जताया। उनके दिए दिशा-निर्देश और अनुभव से यकीनन विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ। विश्वास दिलाया कि जो भी कमियों होंगी, उसे रिव्यू कर प्रगति को और तेजी से निष्पादन करने का प्रयास जारी रहेगा। अंत में परियोजना के फाउंडेशन से उत्पादन तक की संपूर्ण यात्रा का पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी प्रदर्शित किया गया। वहीं सभी अतिथियों की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए मयूर भवन, एनजेएचपीएस झाकड़ी में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें