सांगला (किन्नौर)।
सांगला तहसील के पंचायत घर चांसू में 11 अगस्त को एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इस एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर में कृषि, आत्मा परियोजना, ग्रामीण विकास, उद्यान विभागों के अधिकारी और ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार की ओर से कृषि उपकरणों के लिए वित्तीय अनुदान सहायता और समावेशी विकास की योजनाओं पर जानकारी दी जाएगी।