फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जोगणी में भारी भूस्खलन से मुनिश-काशापाट संपर्क मार्ग ठप

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल की मुनिश-काशापाट संपर्क सड़क पर जोगणी में भूस्खलन होने से यातायात ठप। संवाद
विज्ञापन
जोगणी में भारी भूस्खलन से मुनिश-काशापाट संपर्क मार्ग ठप
विज्ञापन

. सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें और भारी मात्रा में मलबा आ गिरा
. काशापाट पंचायत का संपर्क कटा, हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भारी बारिश के कारण मुनिश-काशापाट संपर्क मार्ग पर जोगणी में भूस्खलन हो गया है। वीरवार दोपहर करीब 1:00 बजे पहाड़ से मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस घटना से काशापाट पंचायत का संपर्क कट गया है, जिससे हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें और भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है। छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें आ रही हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग को बहाल करना भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। शिवा कड्डा, राजेंद्र साहनी, किशोर कुमार, पुष्पा, निखिल और देवेंद्र सहित कई स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्ग बंद होने से दैनिक जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द ही सड़क को यातायात के लिए बहाल करने का प्रयास करेगा। बारिश थमने के बाद मलबा हटाने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें