फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में चलाया सदस्यता अभियान, दस बने सदस्य

विज्ञापन
जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर दलाश में सदस्यता अभियान के दौरान।
विज्ञापन
जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर आनी में चला रहा सदस्यता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग दलाश के विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने की। बैठक के दौरान अध्यक्ष रंगून ने फाउंडेशन के गठन और इसके उद्देश्य के बारे में मौजूद लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान दलाश क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया। इसके तहत दस से ज्यादा सदस्यों को फाउंडेशन की सदस्यता दी गई। नव नियुक्त सदस्यों में सुरेंद्र, राकेश, अनिता, उषा, मोहिंदर, पूर्ण चंद, मुनी लाल शामिल रहे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों समेत सदस्यों ने कहा कि सदस्यता अभियान को पूरे आनी विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को फाउंडेशन में जोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई भी सामाजिक कार्य करने हों तो ज्यादा से ज्यादा लोग सहयोग कर सकें। इस मौके पर महासचिव टेक चंद, सदस्य गुलजारी लाल, बिशना, सतपाल, नरेश कुमार, प्रकाश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें