फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी पुलिस ने 6 ग्राम चिट्टा मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने चिट्टा खरीदने के लिए भेजी थी धनराशि
विज्ञापन

13 जून को झाकड़ी थाना में दर्ज मामले में हुई गिरफ्तारी

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना को शुक्रवार को झाकड़ी पुलिस ने पकड़ा। इस पर 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) की खरीद के लिए धनराशि भेजने का आरोप है। यह गिरफ्तारी 13 जून को झाकड़ी पुलिस थाना में दर्ज एक मामले से जुड़ी है। पुलिस चौकी ज्यूरी क्षेत्र के बैईबाग मोड़ पर 13 जून को नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा-21 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर राजेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना की संलिप्तता सामने आई। किन्नौर के मझगांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बरामद चिट्टा खरीदने के लिए पैसे भेजे थे। आरोपी की भूमिका स्थापित होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई केवल मादक पदार्थ बरामद करने तक सीमित नहीं रहेगी। पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। इससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें