शिक्षा मंत्री से मिल कर कांग्रेस में शामिल हुए झगटान पंचायत के झड़ासली गांव के लोग
रोहड़ू। झागटान पंचायत के झड़ाशली गांव के देवी लाल क्लेटा, बलबीर क्लेटा, अतर सिंह सांटा, हरीश सांटा, संजीव काल्टा, कमाल चंद क्लेटा, सुख चैन पंवार, रोहित क्लेटा, नरेंद्र काल्टा और मनमोहन पंवार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान शुराचली जोन के अध्यक्ष कुलदीप चौहान, पंचायत झगटान की प्रधान नीता नेगी, उप प्रधान सरलेश झेगटा, पूर्व उप प्रधान सुरेंदर नेगी, ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष दीपक काल्टा उपस्थित रहे।