फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भावानगर में जातरू उत्सव संपन्न, महिला और युवक मंडलों को मिले 10-10 हजार रुपये

विज्ञापन
भावानगर में आयोजित जातरू मेले के समापन पर प्रसूति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

कलाकारों ने निकाली देवी-देवताओं की झांकी
स्कूली प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार किए प्रदान

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। भावानगर में तीन दिवसीय जातरू उत्सव का समापन हो गया। अंतिम दिन कलाकारों ने उत्सव के दौरान देवी-देवताओं की झांकी निकाली। समापन पर राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले प्रत्येक महिला मंडल और युवक मंडल को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की और स्कूल वर्ग के प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने किन्नौर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उत्सव के दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को राहत देने और सभी क्षेत्रों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आपदा राहत मैन्युअल में संशोधन कर प्रभावितों को ऐतिहासिक मुआवजा प्रदान करना सरकार के मानवीय सरोकारों को दर्शाता है। इससे पहले एसडीएम निचार दिव्या यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्षेत्र में चल रही विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। मंत्री ने उत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल नेगी, कांग्रेस सेवा दल की राज्य उपाध्यक्ष तारा मुइयां, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, बाल विकास परिषद के अध्यक्ष प्रताप नेगी, पुलिस उप अधीक्षक वरुण पटियाल, तहसीलदार नेहा नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भावानगर में आयोजित जातरू मेले के समापन पर प्रसूति देते कलाकार। संवाद

भावानगर में आयोजित जातरू मेले के समापन पर प्रसूति देते कलाकार। संवाद

भावानगर में आयोजित जातरू मेले के समापन पर प्रसूति देते कलाकार। संवाद

भावानगर में आयोजित जातरू मेले के समापन पर प्रसूति देते कलाकार। संवाद

भावानगर में आयोजित जातरू मेले के समापन पर प्रसूति देते कलाकार। संवाद

भावानगर में आयोजित जातरू मेले के समापन पर प्रसूति देते कलाकार। संवाद

भावानगर में आयोजित जातरू मेले के समापन पर प्रसूति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें