जसप्रीत पाल दिवंगत श्याम शरण के निवास स्थान कल्पा में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य निर्वाचन आयोग के स्टेट आइकन एवं साइकिलिंग चैंपियन साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल ने शुक्रवार को देश के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्याम सरन नेगी के परिजनों से भेंट की। उन्होंने देश के प्रथम मतदाता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय श्याम सरण नेगी की याद में जनजातीय जिला किन्नौर के सभी वर्गों के मतदाताओं से अपील की है कि एक जून को मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चत करें और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना सहयोग दें। - संवाद