रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरियों मंदिर न्यास रामपुर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को रात 8 बजे रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने सभी लोगों से इस पर्व में शामिल होने की अपील की है।