फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जंजैली पंचायत में अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत मिले 68 आवेदन

विज्ञापन
नारकंडा विकास खंड की जंजैली पंचायत में बैठक में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू, प्रथम चरण में 28 आवेदकों के दस्तावेजों की हुई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विकासखंड नारकंडा की जंजैली पंचायत में मंगलवार को सरकार की अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत पात्र परिवारों के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंचायत में कुल 68 आवेदकों ने अपने दावे प्रस्तुत किए हैं। इनमें प्रथम चरण में 28 आवेदकों के दावों और दस्तावेज की जांच की गई, जबकि शेष आवेदनों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। इस दौरान पंचायत प्रधान कैलाश चौहान सहित चयन प्रक्रिया से जुड़ी कमेटी के सदस्यों ने आवेदकों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों के आधार पर उनकी पात्रता का सत्यापन किया गया। कमेटी ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक पहुंचे। पंचायत प्रधान कैलाश चौहान ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि योजना का लाभ सही लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि पंचायत का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे। इसके लिए सभी आवेदनों की निर्धारित मापदंडों के अनुसार जांच की जा रही है। वहीं, पंचायत सचिव ज्ञान शर्मा ने बताया कि अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदनकर्ताओं के दावों और दस्तावेज की जांच में पूरी सावधानी बरती जा रही है ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें