फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जनहित संघर्ष मोर्चा का क्रमिक अनशन 18वें दिन में प्रवेश

विज्ञापन
आनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जनहित संघर्ष मोर्चा। स्रोत : मो
विज्ञापन
. पांच दिन का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा आमरण अनशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
जनहित संघर्ष मोर्चा का क्षेत्रीय मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन वीरवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गया। मोर्चा ने एसडीएम लक्ष्मण सिंह के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचता है और मांगें नहीं मानी जाती है, तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में परिवर्तित किया जाएगा। मोर्चा के सदस्य पदम प्रभाकर ने कहा कि आनी में सब्जी मंडी का निर्माण किया जाए। सिविल अस्पताल में मरीजों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाए। साथ ही नई एक्सरे मशीन स्थापित की जाए। इसके अलावा एचआरटीसी के आनी सब डिपो में खस्ताहाल बसों को बदलकर नई बसें उपलब्ध करवाने, दूध की अदायगी समय पर न मिलने और एनएच-305 को डबल लेन बनाने सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि इन मांगों पर जल्द गौर नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अनशन के 18वें दिन बिश्लधार पंचायत के प्रधान दूनी चंद ठाकुर, कमांद पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोगों ने मोर्चा के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि मोर्चा की ओर से उठाई जा रही मांगें आम जनता के हित से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि एनएच-305 के निर्माण को लेकर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिले हैं और उन्हें सड़क निर्माण को लेकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें