फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खेलकूद प्रतियोगिता में जांगला का बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालयों के उत्तर क्षेत्रीय युवा खेलकूद प्रतियोगिता में जांगला का बेहतर प्रदर्शन 
विज्ञापन
रोहड़ू। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से आयोजित उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में संस्कृत कॉलेज जांगला का बेहतर प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता अंबाला में हुई। संस्कृत महाविद्यालय जांगला ने सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। काॅलेज ने बालक वर्ग के वॉलीबाल में द्वितीय स्थान पाकर कर रजत पदक हासिल किया। अदिति ने शार्टपुट में स्वर्ण पदक, सुचिता ने ऊंची कूद में रजत पदक, अदिति ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा सृजल ने दौड़ में कांस्य पदक, आस्था ने चेस में कांस्य पदक और नीतिन ने ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल किया। काॅलेज प्राचार्य और शिक्षकों ने युवा महोत्सव में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें