रोहड़ू। डोडरा क्वार उपमंडल की दो पंचायतों जाखा और जिस्कुन में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मताधिकार का उपयोग किया। दोनों पंचायतों में कुल 81.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पंचायतों में कुल 1,214 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 661 पुरुष और 553 महिला मतदाता शामिल रहे। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। युवाओं के साथ बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और मतदाताओं का आभार जताया है।