फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जयदत्त शर्मा बने अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
चौपाल  कालेज में अभिभावक - शिक्षक संघ बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी व ​शिक्षक
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय चौपाल के प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने की। बैठक में संघ की ओर से किए गए कार्यों और आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जयदत्त शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष सरोता देवी, प्रियंका ठाकुर (सहायक आचार्य) को सचिव, अमर सिंह को सहसचिव और मिताली माल्टा (सहायक आचार्य) को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, कन्या नेगी (सहायक आचार्य), बबीता, नेहा शर्मा (सहायक आचार्य), केवलराम, रीना और रेनुका को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। काॅलेज के प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें