फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगमोहन चुने पेंशनर खंड जोन इकाई डंसा-लालसा के अध्यक्ष

विज्ञापन
लालसा में पेंशनर खंड इकाई डंसा-लालसा की नई कार्यकारिणी।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पेंशनर खंड जोन इकाई डंसा-लालसा के पेंशनरों की बैठक लालसा में हुई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम ने की। मंच का संचालन प्रदेश संयुक्त सचिव विनोद नेगी ने किया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में जगमोहन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा मोती लाल बुशैहरी को महासचिव, रामलाल को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत भूषण शर्मा, कर्मदास, ज्ञानू देवी और प्रेमदास को उपाध्यक्ष चुना गया। जनम देव शर्मा और नंदलाल शर्मा सलाहकार चुने गए। वहीं, संगठन सचिव की कमान मोती लाल शर्मा और प्रेम दास शर्मा सौंपी गई। संगठन प्रवक्ता लाला राम शर्मा और प्रताप शर्मा, अतिरिक्त सचिव रतन दास को चुना गया। इसके अलावा मोदी देवी, राधा देवी, बली राम, संसार चंद, बेली राम, श्याम लाल, कुकू राम और चरण दास को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें