मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आईटीआई चौपाल में एक जागरूकता शिविर में जानकरी देते वक्ता
चौपाल (रोहड़ू)। विधिक सेवा प्राधिकरण चौपाल ने मानवाधिकार दिवस पर आईटीआई चौपाल में जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में न्यायविद, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रशिक्षुओं को मानवाधिकारों पर जागरूक किया। शिविर में अधिवक्ता योगराज शर्मा ने मानवाधिकारों का महत्व और उनकी आवश्यकता, मानवाधिकारों के प्रकार और उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी।