शिमला में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में झटका प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आईटीआई रामपुर की प्रशिक्षु छात्राओं ने जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है। स्कूल पहुंचने पर छात्राओं का स्वागत किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिमला में खेलकूद समिति जिला शिमला की ओर से 12वीं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 28 से 31 मार्च तक आयोजित स्पर्धा में कई खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर की 25 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रामपुर संस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब और शिक्षकों ने छात्राओं, टीम के कोच और मैनेजर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।