फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईटीबीपी की बटालियन के जवानों ने किया 42 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
सराहन ​स्थित आईटीबीपी परिसर में आयोजित ​शिविर में रक्तदार करने वाले जवान को प्रमाण पत्र देते ​अ
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। बौंडा सराहन स्थित 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के मुख्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 19वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया। कमांडेंट श्रीपाल ने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए, क्योंकि रक्तदान महादान है। यह दान किसी व्यक्ति के जीवन को बचाता है। रक्तदान के पश्चात प्राप्त होने वाला प्रमाणपत्र अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करता है। रक्तदान करने वाले पदाधिकारियों को कमांडेंट श्रीपाल, डिप्टी कमांडेंट देशराज, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा राघव और असिस्टेंट कमांडेंट अनिल दत्त ने प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सूबेदार मेजर जसवीर सिंह सभी को प्रेरित करते रहे। यह शिविर खनेरी अस्पताल की टीम के सहयोग से आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें