फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में सड़क निर्माण को लेकर बैठक 26 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-पांच से प्रस्तावित सड़क के अलाइनमेंट और यातायात व्यवस्था पर होगा मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के नए बस अड्डे तक एनएच-पांच से प्रस्तावित संपर्क सड़क के निर्माण को लेकर 26 नवंबर को बैठक होगी। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक अपराह्न 3:00 बजे एसडीएम कार्यालय में होगी। बैठक में प्रस्तावित सड़क के अलाइनमेंट, यातायात प्रबंधन, नए बस अड्डे तक आवागमन की सुविधा और मौजूदा आधारभूत ढांचे पर पड़ने वाले प्रभाव सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय ने उपमंडल पुलिस अधिकारी रामपुर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र जारी किया है। सभी अधिकारियों को बैठक में संबंधित अभिलेखों और आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें