फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की सूचना से पहले खेतों के आसपास आग लगाना अपराध : नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में आग लगाते हुए शरारती तत्वों की तुरंत सूचना दें
विज्ञापन


जंगलों और वन्य प्राणियों को आग से बचाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वन विभाग की सूचना से पहले खेतों के आसपास आग न लगाएं। आग लगाना अपराध है और इससे बेशकीमती जंगलों, वन्य जीवों और मानव जीवन को भारी नुकसान पहुंच सकता है। नोगली बीट के वन रक्षक नीरज वर्मा ने कहा कि शरारती तत्व जंगल में आग लगाते हुए दिखाई दें, तो तुरंत विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जंगलों और वन्य प्राणियों को आग से बचाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी शरारती तत्व जंगल में आग लगाते हुए दिखाई दे, तो तुरंत वन रक्षक के मोबाइल नंबर 7018250021 और वन मित्र राहुल कश्यप के मोबाइल नंबर 7876187883 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि आपका एक छोटा सा सहयोग जंगलों को बचाने और वन्य प्राणियों को आग की चपेट में आने से बचा सकता है। वन विभाग, वन मंडल रामपुर पर्यावरण संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें