निरमंड (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र की बैहना पंचायत के लोगों ने वीरवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। यह मुलाकात युवा कांग्रेस महासचिव रवींद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने लूहरी स्कूल से जुड़ी समस्याओं और शैक्षणिक सुविधाओं की आवश्यकताओं को मंत्री के समक्ष रखा। रवींद्र वर्मा ने शिक्षा मंत्री को लूहरी स्कूल की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना बेहद आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक संसाधन मिलना जरूरी है। वर्मा ने शिक्षा मंत्री से लूहरी स्कूल की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की मांग रखी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने लूहरी स्कूल में सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई।