फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों के विकास का उठा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की भी उठी मांग
विज्ञापन

विधायक ने नित्थर में परियोजना अधिकारियों और प्रभावित ग्रामीणों के साथ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (आनी)। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने सोमवार को नित्थर में लूहरी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों और परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत नित्थर और देहरा के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों की समस्याओं, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने और परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के विकास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को आज भी अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना से प्रभावित लोगों को लाभ पहुंचाने के नाम पर अब तक केवल आश्वासन मिले हैं, जबकि जमीनी स्तर पर उन्हें अपेक्षित लाभ और रोजगार के अवसर नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की प्रगति के साथ स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना भी होना चाहिए। परियोजना के कारण प्रभावित होने वाले परिवारों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें उनके अधिकारों का लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक में परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों की मांगों पर भी चर्चा की गई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष इन मुद्दों को उठाते हुए प्रभावित परिवारों को उनका उचित हक दिलाने और स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें