फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वार्डों के परिसीमन का प्रस्ताव तैयार कर, दावे-आपत्तियां दें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर खंड में अधिसूचना की जारी, एक सप्ताह तक आपत्तियां दर्ज करने का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर खंड में वार्डों के परिसीमन का प्रस्ताव तैयार हो गया है। लोगों से दावे-आपत्तियां मांगी गई हैं। खंड विकास अधिकारी ने सचिव, पंचायती राज विभाग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में पंचायतों के वार्ड परिसीमन संबंधी अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार पंचायतों के पुनर्गठन के बाद वार्डों के परिसीमन का प्रस्ताव तैयार कर आम जनता के अवलोकन के लिए प्रकाशित किया गया है। जारी प्रस्ताव के अनुसार पंचायत गोपालपुर के पुनर्गठन के बाद वार्ड गोपालपुर-1, गोपालपुर-2, गोपालपुर-3, गोपालपुर-4, करतोट, चदाली-1 और चदाली-2 और सनारसा पंचायत के अंतर्गत वार्ड बसाहरा-1, बसाहरा-2, शाह-1, शाह-2, सनारसा-1, सनारसा-2 और रतनपुर वार्ड के परिसीमन प्रस्ताव को आम जनता के आपत्ति, दावा और आक्षेप के बारे में प्रकाशित किया गया है। खंड विकास अधिकारी रामपुर राजेंद्र नेगी ने बताया कि प्रस्तावित वार्ड परिसीमन के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वह अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक सप्ताह के भीतर लिखित रूप में खंड विकास अधिकारी कार्यालय रामपुर में अपना दावा और सुझाव प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समय अवधि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रस्ताव का अवलोकन कर निर्धारित अवधि के भीतर अपने सुझाव और आपत्तियां अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि अंतिम परिसीमन प्रक्रिया पारदर्शी, सहभागी और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें