फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणपुर में एक माह से गिरा बिजली का खंभा, विभाग नहीं ले रहा सुध

विज्ञापन
कल्याणपुर में एक माह से गिरा बिजली का खंभा के नीचे से बच्चे जान जोखिम में डाल कर निकलते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक कल्याणपुर में बारिश से बिजली का पोल ढह गया है, एक माह बाद भी विद्युत बोर्ड खंभे को खड़ा नहीं कर पाया।
विज्ञापन

हालत यह है कि तार जमीन को छू रहे हैं। यहां से स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोग रोज जान हथेली पर रखकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। यहां पर कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है, लेकिन विद्युत बोर्ड और न ही नगर परिषद समस्या को दूर करने की जहमत उठा रहा है। विद्युत बोर्ड की लापरवाही कभी भी स्कूली बच्चों, अभिभावकों और आम जनता पर भारी पड़ सकती है।
क्षेत्र के दुष्यंत मेहता, देवराज, चंद्रशेखर, महेंद्र, रविंद्र, मृदुल और ललित कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि कल्याणपुर में बीते एक माह से बिजली का खंभा गिरा हुआ है। उसके तार जमीन को छू रहे हैं और यहां से स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों को झुक कर और पोल के ऊपर से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। यहां पर हर वक्त आवाजाही करते समय हादसा होने का डर सता रहा है। उन्होंने प्रशासन, विद्युत बोर्ड और नगर परिषद से जल्द से जल्द समस्या दूर करने की मांग उठाई है, ताकि यहां पर कोई हादसा पेश न आए।
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड रामपुर के एक्सईएन कुकू शर्मा ने कहा कि इस बारे कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई ऐसी समस्या है तो मौके पर कर्मचारियों को भेजकर समस्या को तुरंत दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें