फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को रखेंगे सरकार के समक्ष : सेवगी

विज्ञापन
रामपुर में इंटक की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रामपुर में इंटक की बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में राज्य इंटक सघन अभियान चलाएगा। यह बात रामपुर में आयोजित बैठक इंटक संगठन के राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादक, मनरेगा मजदूर, निर्माण कामगार, जल विद्युत परियोजनाओं के कामगार और स्कीम वर्कर्स की मांगों को लेकर जल्द ही उनके प्रतिनिधि सरकार से मिलेंगे। सेवगी ने कहा कि संगठन के विस्तार और इंटक को मजबूत करने की दिशा में ग्रामीण स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, अभी हिमाचल सरकार ने दूध के खरीद मूल्य और मनरेगा की दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी की है। इस विषय को लेकर इंटक आने वाले दिनों में रामपुर सहित पूरे क्षेत्र में संगठन को मजबूत करेगी। इंटक की इस बैठक में निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से मिलने वाले लाभों को बहाल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया, जिसे शीघ्र ही संबंधित विभाग के सामने रखा जाएगा। इस संबंध इंटक ने बताया कि मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने वर्ष 2017 में एक अधिसूचना जारी कर इसे रोक दिया था, क्योंकि प्रदेश में तब भाजपा की सरकार थी तो इसे लेकर किसी तरह की कागजी कार्रवाई न करके इसे अगस्त 2021 से बंद कर दिया गया और दिसंबर 2022 में प्रदेश में सरकार बदलते ही अधिकारियों ने केंद्र के दबाव में अधिसूचना जारी कर इसे बंद कर दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, ओम प्रकाश भारती, पूर्व जिप सदस्य पदमा कांग, हितेश हाष्टा, गोपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें