फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हर बूथ के ऊपर 10-10 किसान प्रहरी खड़े किए जाएंगे : पंकज डाेगरा

विज्ञापन
किसान मोर्चा मंडल चौपाल बलसन की नवनियुक्त कार्यकारिणी की परिचय बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्
विज्ञापन
. भारतीय किसान मोर्चा मंडल चौपाल बलसन की परिचय बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। भारतीय किसान मोर्चा मंडल चौपाल बलसन की नवनियुक्त कार्यकारिणी की परिचय बैठक मंगलवार को हुई। मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज डोगरा ने अध्यक्षता की। इसमें विशेष रूप से चौपाल मंडल अध्यक्ष कुलदीप मेहता, महामंत्री बिक्रम शर्मा, चौपाल मंडल प्रभारी कुलदीप चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसान मोर्चा के आगामी अभियान एक बूथ 10 किसान प्रहरी के विषय में चर्चा की गई। सभी बूथों पर कार्य योजना तैयार की गई। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज डोगरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक जिले में हर बूथ के ऊपर 10-10 किसान प्रहरी खड़े किए जाएंगे। इन प्रहरियों का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना और किसानों की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाना रहेगा। बैठक में मंडल महामंत्री रमेश ठाकुर, दीपक चौहान, मोहर सिंह बेषटा, पवन मोस्टा, मनीष दीवान, सालिग्राम शर्मा और रविंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें