छात्रों की समस्याओं का मौके पर किया गया निवारण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। इग्नू अध्ययन केंद्र राजकीय महाविद्यालय सीमा में वीरवार को ऑफलाइन और ऑफलाइन परिचय सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित छात्रों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निवारण किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को आगामी इग्नू से संबंधित कार्यों से भी अवगत कराया। परिचय सभा का आयोजन इग्नू कॉर्डिनेटर डॉ. राय सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ललिता रावत सहित अन्य आचार्य एवं कर्मचारी भी सभा में उपस्थित रहे।