फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिंगला में ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान की जानकारी दी

विज्ञापन
शिंगला पंचायत में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर के दौरान उप​स्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के तत्वावधान में यूको बैंक ने मंगलवार को अरावली नाहन संगठन के सहयोग से रामपुर ब्लॉक की शिंगला पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान के सुरक्षित इस्तेमाल और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में क्षेत्रीय निदेशक पीएस खुआल बतौर मुख्यातिथि, डीजीएम जसविंदर सिंह औजला, प्रबंधक तरुण चौधरी और एलडीएम परदुमन सोनी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने के साथ-साथ बैंक खातों की री-केवाईसी करवाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकिंग सेवाओं को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए समय पर री-केवाईसी करवाना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। मनी वाइज सेंटर प्रबंधक रुचि गौतम ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता के बारे जागरूक किया। डीजीएम जसविंदर सिंह औजला डिजिटल भुगतान के विभिन्न तरीकों, उनके सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे जानकारी दी। ग्रामीणों को इन योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया, जिससे लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। आईडीएम परदुमन सोनी ने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का सही इस्तेमाल करने और डिजिटल लेनदेन करते समय सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव देवेंद्र चौहान, शिंगला पंचायत प्रधान केशव राम और उप प्रधान रोनित गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें