फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छोलतू आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका के लिए 27 को होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 11 बजे से एसडीएम कार्यालय भावानगर में शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर के छोलतू-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के एक रिक्त पद के लिए 27 नवंबर को साक्षात्कार होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी भावानगर श्याम लाल ने बताया कि निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत पूनंग के छोलतू-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका का रिक्त पद भरा जाना है। इसके लिए 27 नवंबर को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई। पात्र 27 नवंबर को सुबह 11:00 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय भावानगर में पहुंचना सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदक स्थानीय ग्राम पंचायत की निवासी होनी चाहिए और प्रमाण पत्र संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव से प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कार्यकारी मजिस्ट्रेट से विधिवत जारी होना आवश्यक है और गलत सूचना पाए जाने पर अभ्यर्थी को स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। मानदेय संबंधी प्रावधान चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को राज्य और केंद्र सरकार निर्धारित नियमों के अनुसार मासिक रूप से प्रदान किया जाएगा। चयन हेतु कुल 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें