फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में छात्रों को बताए एड्स और नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राध्यापक और विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन विभिन्न संदर्भ, समान आकांक्षाएं विषय पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ठियोग और मुख्य वक्ता अधिवक्ता उमेश बार एसोसिएशन ठियोग और जीत राम वर्मा, पैरा-लीगल एडवाइजरी ने किया। डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को एड्स एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद एड्स जागरूकता शपथ दिलाई गई और एड्स से संबंधित जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किया गया। अधिवक्ता उमेश और जीत राम वर्मा ने नशे के हानिकारक प्रभावों एवं कानूनी परिणामों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। नशीले पदार्थों से संबंधित अपराधों में निर्धारित दंड एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेम लता ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश आजाद कार्यक्रम समन्वयक ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें