फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में नशे के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
रिकांगपिओ में नशा निवारण को लेकर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते उपायुक्त किन्नौर। संवा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर निकाली जागरुकता रैली, युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव : शर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। नशे की अवैध तस्करी की रोकथाम के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया गया। नशा निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय से पंजाब नेशनल बैंक तक एक जागरुकता रैली निकाली गई, जिसे उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ और आईटीआई रिकांगपिओ के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का विषय ''साक्ष्य स्पष्ट है, रोकथाम में निवेश करें'' रखा है। इसके तहत नशे की अवैध तस्करी की रोकथाम करना और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से आम लोगों को जागरूक कर एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि नशे की बुराई पर शिकंजा कसने के लिए समाज में इसके विरुद्ध संवेदनशीलता, सतर्कता और जागरूकता को बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। युवा हमारी भावी पीढ़ी है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है, इसलिए हमारा यह दायित्व बनता है कि हम युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी भूमिका अदा करें और अपने परिवार की युवा-पीढ़ी को नशे से दूर रखें। इस मौके पर नशीली दवाइयों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी की रोकथाम विषय पर वेबिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें गूगल मीट के माध्यम से जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

रिकांगपिओ में नशा निवारण को लेकर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते उपायुक्त किन्नौर। संवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें