फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डेढ़ वर्ष में पुलिस ने 826.63 ग्राम चिट्टा पकड़ा, 189 तस्कर सलाखों के पीछे

विज्ञापन
रामपुर में प्रेसवार्ता करते डीएसपी नरेश शर्मा। संवाद
विज्ञापन
मुख्य गिरोह राधे, सोनू गैंग समेत अंतरराज्यीय तस्कर भी किए गिरफ्तार
विज्ञापन

आम जनता भी करें सहयोग, तस्करों की सूचना दें, गुप्त रखी जाएगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नशे के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शिमला पुलिस के साथ रामपुर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। सोमवार को प्रेसवार्ता में रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने कहा कि रामपुर उपमंडल के तहत रामपुर, ननखड़ी, झाकड़ी और कुमारसैन थाना आते हैं। चारों थानों के तहत पुलिस ने डेढ़ वर्ष में 189 तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है और 826.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इनमें कुमारसैन के मुख्य गिरोह राधे गैंग के करीब 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं सोनू गैंग के से जुड़े पंजाब के दंपती को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 38 अन्य लोग भी पकड़े गए हैं, जो अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े थे। भ्रदाश में मनीष गैंग के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 87.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। डकोलढ़ से चिट्टा तस्करी के आरोपी गोविंद को गिरफ्तार करने के बाद अन्य साथियों को भी पकड़ा। इसके अलावा कुमारसैन में 15.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले से जुड़े आरोपी हरियाणा से संबंधित थे। हाल ही में रामपुर के भैरा खड्ड के पास 17.156 ग्राम चिट्टे के साथ किन्नौर के आरोपी दीवान जोश को दो अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद इस मामले में सांगला के चार और लोगों को गिरफ्तार किया। डीएसपी नरेश शर्मा ने कहा कि एसपी शिमला संजीव गांधी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अपने आसपास नशा तस्करों के बारे पुलिस को सूचना दें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर के साथ ज्यूरी में भी 400 कैप्सूल बरामद किए गए, जो कुरिअर के माध्यम से पहुंचाया गए थे। नशा तस्करों को पुलिस किसी भी सूरत में नहीं बक्शेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी आशीष कौशल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें