फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में प्रियांश शर्मा व पारुल बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में हुई अंतर सदन प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में सोमवार को अंतर सदन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा और प्रधानाचार्या रंजू शर्मा ने किया। प्रतियोगिता अंतर सदन स्तर पर छात्र और छात्रा वर्ग में अलग-अलग करवाई गई। बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता के सब जूनियर छात्र वर्ग में ग्रीन सदन से प्रियांश शर्मा ने प्रथम और अरनव शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में ग्रीन सदन से पारुल अरटा ने पहला और येलो सदन से प्रज्ञा शर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता के जूनियर छात्र वर्ग में ग्रीन सदन से अरनव चौहान ने प्रथम, येलो सदन से सक्षम ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में ग्रीन सदन से नंदिका चौहान ने पहला और ब्लू सदन से सेल्वी ब्राग्टा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल छात्र वर्ग में येलो सदन से कर्तव्य गुलेरिया व सुशांत मेहता ने प्रथम, ग्रीन सदन से हिमांश फगनेल व काव्यांश दंथियान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में येलो सदन से सृष्टि जनटा व सृष्टि गोझी ने पहला, ग्रीन सदन से मधु सिस्टा व अवंतिका चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सब जूनियर वर्ग में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें कक्षा प्रथम से तीसरी तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम कक्षा से आदित्य राणा ने पहला, वेदांत रुकटा और वेदांश शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा दूसरी से इशिता निटा ने पहला, नाइशा कलटा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी से योगनिका ठाकुर पहले और आयांश शर्मा दूसरा स्थान पर रहे। इस मौके पर स्कूल के एडमिन नगेंद्र लूटा, जगदेव चौहान, दिनेश शर्मा, पवन सुर्यान, बलवंत शर्मा, पृथ्वीराज नेगी, स्वीटी शर्मा, वंदना शर्मा, सुरुचि शर्मा, दिव्या ठाकुर, निधि चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें