फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में 'इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग' कार्यक्रम कल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल की ओर से सोमवार 21 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय नेरवा के स्टेडियम में 'इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत जिला कल्याण अधिकारी शिमला के सहयोग से हो रहा है। इसमें 100 व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। वरिष्ठ नागरिक पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कॉलेज के विद्यार्थी और महिला मंडल पहाड़ी नाटियां प्रस्तुत करेंगे। छात्राओं के लिए 'मिस नेरवा' प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज छात्रों के संयुक्त दल पारंपरिक व्यंजन बनाएंगे। गायन और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ नशा मुक्ति पर जागरूकता सत्र भी होगा। आयोजकों ने जनता, युवाओं, बुजुर्गों और महिला मंडलों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। यह पहल पीढ़ियों के बीच संवाद को मजबूत करने में सहायक होगी। कार्यक्रम का लक्ष्य सामाजिक सद्भाव और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना भी इसका एक महत्वपूर्ण पहलू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें