फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबाल चैंपियनशिप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में 23 सितंबर से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू होगी। चैंपियनशिप 23 से 25 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की पुरुष वॉलीबॉल टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में रामपुर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। समापन समारोह 25 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे होगा। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। आयोजन सचिव डॉ. विद्या बंधु नेगी के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई है। उन्होंने स्थानीय खेल प्रेमियों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें