फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज की अनीता के पंच से ठियोग की ईशा ढेर

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते प्राचार्य। संवाद
विज्ञापन
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता शुरू, 17 कॉलेज के बॉक्सर दिखा रहे दमखम
विज्ञापन

खेल के क्षेत्र में मिलने वाले अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं विद्यार्थी : पंकज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता वीरवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता में 17 कॉलेजों के मुक्केबाज दमखम दिखा रहे हैं। पहले दिन 48 किलोग्राम भारवर्ग में रामपुर कॉलेज की अनिता ने ठियोग कॉलेज की ईशा को हराया। आरकेएमवी शिमला की अंजलि ने हमीरपुर की पायल राणा को शिकस्त दी। 51 किलोग्राम भारवर्ग में रिकांगपिओ कॉलेज की अदिति नेगी ने सेंट बीड्स कॉलेज की रीतू को हराया। बिलासपुर कॉलेज की दिव्यांशी ठाकुर ने धर्मशाला कॉलेज की नेहा को शिकस्त दी। 60 किलोग्राम भार वर्ग में धर्मशाला की आंचल ने बिलासपुर की अदिति को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। 48 किलो भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की प्रिया ने प्रिया देवी और वंशिका ठाकुर ने श्रेया को हराया। 51 किलो भार वर्ग में रितिका नेगी ने तुशारी राणा, दिव्या ने स्मृति शर्मा और पल्लवी राणा ने अनिता कुमारी को हराया। 54 किलो भार वर्ग में प्रियंका ने पलक आजाद और 57 किलो भार वर्ग में श्रेया ने मिशेल और मेवी ने रिधिका ठाकुर को हराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. विक्रांत गौतम प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र कुमार शांडिल तकनीकी अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कॉलेज की छात्राओं ने शुभारंभ अवसर पर पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की और खूब वाहवाही बटोरी। नाटी के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पंकज बासोतिया ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में मिलने वाले अवसरों का का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

रामपुर कॉलेज में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते प्राचार्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें