फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेमिनार में इनकम टैक्स की दी जानकारी

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कालेज में समन्वित संकाय विकास कार्यक्रम के दौरान
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज में समन्वित संकाय विकास कार्यक्रम आरंभ
विज्ञापन


रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय सरस्वतीनगर में सात दिवसीय समन्वित संकाय विकास कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हो गया है। समन्वित संकाय विकास कार्यक्रम 14 मई तक चलेगा। कार्यक्रम आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयोजक प्रो. गोवर्धन चौहान की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य पीपी चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मोनिका रैना ने सभी का स्वागत किया। डॉ. नागेंद्र दत्त ने कार्यक्रम के पहले दिन का शुभारंभ किया। वक्ता के रूप में काॅमर्स विभाग के सहायक प्रवक्ता डॉ. संदीप ठाकुर ने इनकम टैक्स और इनकम टैक्स रिटर्न के बारे में जानकारी दी। इस सत्र के दूसरे वक्ता सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र कपूर ने आरटीआई पर ऑनलाइन माध्यम से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दीक्षा चौहान और डॉ. सुमित्रा चौहान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें