हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ज्ञाबुंग के शाखा प्रबंधक महिला को बीमा राशि भेंट करते हुए। स्
पूह (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कार्यालय ज्ञाबुंग ने गांव रूश कलंग की हौसला देवी पत्नी दिवंगत पदम सिंह को केसीसी के अंतर्गत 30 लाख रुपये बीमा राशि दी।हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ज्ञाबुग के शाखा प्रबंधक महेश चंद, सहायक सीडी नेगी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश पाल के समक्ष दिया। उन्होंने कहा कि हौसला देवी के पति ने केसीसी के तहत बीमा किया था। इसके अलावा बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये का चेक भी दिया।