फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नवरात्र से पहले ज्यूरी-सराहन सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने 20 तक सड़क से मलबा हटाने और जल निकासी का काम पूरा करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसडीएम रामपुर ने ज्यूरी-सराहन सड़क पर चल रहे कार्यों को शरद नवरात्र और जिला स्तरीय दशहरा मेले से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने 7 सितंबर को सराहन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने ज्यूरी-सराहन सड़क पर चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर देखा। कई स्थानों पर सड़क किनारे मलबा जमा था और जल निकासी का काम भी चल रहा था। इन कार्यों के कारण सड़क कई जगह पर संकरी हो गई थी। इससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही थी। शरद नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। इसके बाद जिला स्तरीय दशहरा मेला भी लगेगा। इस अवधि में श्री भीमाकाली मंदिर, सराहन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, इसलिए सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाना आवश्यक है। कार्यकारी अभियंता, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एचपीपीडब्ल्यूडी) को 20 सितंबर तक सड़क से मलबा हटाने और जल निकासी का काम पूरा करने को कहा गया है। यदि जल निकासी में अधिक समय लगे तो खोदे गए हिस्से को भरकर सुरक्षित किया जाए। आईटीबीपी कैंप, शालाबाग से सराहन तक सड़क कटाई का काम 5 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश हैं। यह खंड अक्सर यातायात जाम का कारण बनता है। मंडलीय वन अधिकारी, रामपुर को 20 सितंबर तक सड़क किनारे के खतरनाक पेड़ों को हटाने का निर्देश दिया गया है। नायब तहसीलदार, सराहन को भी 20 सितंबर तक सड़क का सीमांकन कार्य पूरा करने को कहा गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के कार्यकारी अभियंता को एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। यह अधिकारी पेड़ कटाई के दौरान बिजली लाइनों के समन्वय का काम करेगा। सभी विभागों से समय पर काम पूरा करने और समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें