कूट पंचायत के सुरु में सफाई करतीं महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
कूट पंचायत ने नशामुक्त समाज निर्माण और स्वच्छता का उठाया है बीड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम घाटी 15/20 की कूट पंचायत ने नशामुक्त समाज निर्माण और स्वच्छता का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में कूट पंचायत के अंतर्गत सुरु वार्ड में स्वच्छता और नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। महिलाओं ने आसपास के क्षेत्र में खुले में फैली गंदगी को ठिकाने लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उपप्रधान विक्रम जिंटा, वार्ड सदस्य यशवंत और राधा देवी की देखरेख में स्वच्छता अभियान और भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। अभियान में महिला मंडल की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, इस अवसर पर सूरत राम को नशा मुक्ति अभियान का अध्यक्ष चुना गया। कूट पंचायत प्रधान सुषमा नेगी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। महिला मंडल और ग्रामीणों ने भांग उखाड़ो और स्वच्छता अभियान चलाकर समाज के प्रति एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, एकता और सहभागिता से ही पंचायत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। नशा मुक्त समाज के निर्माण और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में ग्राम वासियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सभी ने स्वच्छ, स्वस्थ और नशा मुक्त पंचायत निर्माण का संकल्प भी लिया।