सांगला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सांगला शाखा ने एक वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में स्थानीय लोगों को बैंक की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। बैंक के सहायक प्रबंधक विजय नेगी और सुशील कुमार ने लोगों को बचत के महत्व, आय और व्यय के प्रबंधन के बारे में बताया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री जन धन योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों से भी अवगत कराया गया। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई। साथ ही, वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के तरीकों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। संवाद