रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला के तत्वावधान में यूको बैंक संचालित अरावली नाहन संगठन के सहयोग से मंगलवार को रामपुर ब्लॉक में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र की सात पंचायतों के प्रधान और उपप्रधानों ने भाग लिया। शिविर में वित्तीय रूप से सशक्त बनाने, बैंकिंग सेवाएं और सरकार की योजनाएं बताई गईं। शिविर में बीडीओ रामपुर अंकुश कुमार और यूको बैंक की सेंटर मैनेजर रुचि गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे।